Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी ने मुख्यमंत्री सारथी योजना जागरूकता रथ को किया रवाना

Pakur : उपायुक्त वरूण रंजन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर दो जागरूकता रथ को रवाना किया. झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के निर्देश पर निकाले गये इस प्रचार रथ से सभी प्रखण्डों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा. जागरूकता रथ के माध्यम से राज्य सरकार व केंद्र सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इस मौके पर जिला श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही दसवीं और 12वीं पास गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण भी उपलब्ध कराने की योजना है. यह">https://lagatar.in/pakur-minister-of-state-for-railways-raosaheb-danve-patil-returned-to-delhi-after-giving-the-mantra-of-one-booth-50-youth/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ‘वन बूथ 50 यूथ’ का मंत्र देकर दिल्ली लौटे रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही