Search

 
 
 

पाकुड़ : स्वच्छता जागरुकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

 

कचरा मुक्त भारत अभियान का करेगा प्रचार-प्रसार

Pakur : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने 16 सितंबर को समाहरणालय परिसर से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मालूम हो कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्राथमिकताओं को सफल बनाने, ग्रामों को ऑडिएफ प्लस घोषित करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश देते हुए कहा कि जागरूकता वाहन निर्धारित रूट चार्ट के तहत सभी प्रखंडों में भ्रमण करें यह सुनिश्चित करें, ताकि आम जनमानस को जागरूक किया जा सके. इस मौके पर डीडीसी मो० शाहिद अख्तर, एसी डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, सुमन मिश्रा, रितेश कुमार, इमरान आलम, पवन कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-this-time-25-idols-of-ganesh-will-be-installed-in-the-railway-ground-puja-pandal/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : रेलवे मैदान पूजा पंडाल में इस बार स्थापित होंगी गणेश की 25 प्रतिमाएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही