Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने अनुकंपा के आधार पर दिये नियुक्ति पत्र

 
Pakur : समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को उपायुक्त वरूण रंजन ने मृत सरकारी सेवक के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा. प्रखंड कार्यालय लिट़्टीपाड़ा में लिपिक के पद पर पदस्थापित स्वर्गीय इग्नेयुस मरांडी की पत्नी निभा विश्वास को प्रखंड कार्यालय लिट़्टीपाड़ा में अनुसेवक के पद पर नियुक्त किया गया. प्रखंड कार्यालय अमड़ापाड़ा में लिपिक के पद पर पदस्थापित स्वर्गीय प्रदीप कुमार भंडारी की पत्नी अनिता कुमारी को प्रखंड कार्यालय लिट़्टीपाड़ा में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया. नियुक्ति पत्र देने के दौरान उपायुक्त ने अनुशासित होकर कार्य करने व अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-transporters-protest-at-dc-office-demanding-payment-of-dues-from-dbl/">यह

भी पढ़े : पाकुड़ : डीबीएल से बकाये भुगतान की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही