Pakur: जिला समाहरणालय में उपायुक्त वरूण रंजन ने मृत दो सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर 02 जून को नियुक्ति पत्र सौंपा. जिनमें पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहनपुर ग्राम निवासी स्व स्टेफान सोरेन के पुत्र अरेनस्ट सोरेन व दुमका जिला के मोरटांगा गांव निवासी रेजुराज सोरेन के भाई लोरेस सोरेन को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. दोनों की नियुक्ति समाहरणालय संवर्ग में लिपिक पद पर की गई है. नियुक्ति पत्र देने के दौरान डीसी वरूण रंजन ने अनुशासित होकर कार्य करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहने की सीख दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655462&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज : प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य अनुकूल मिश्रा ने अपना जन्मदिन मनाया [wpse_comments_template]
पाकुड़ : डीसी ने अनुकंपा के आधार पर दो लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र
Leave a Comment