Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद समेत दो खबरें एक साथ पढ़ें

 
Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समास्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया. जनता दरबार में जमीन, अबुआ आवास, चौकीदार अनुकम्पा एवं रोजगार के लिए लोगों ने डीसी को आवेदन.बर्णवाल ने सभी आवेदनों को ध्यान से देखा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट समर्पित करें.

लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

Pakur : पाकुड़ जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार का समाहरणालय सभागार में हुई. बैकक अध्यक्षता करते हुए डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में उपलब्ध आवंटन से नई योजनाओं के चयन पर चर्चा की. साथ ही पहले की बैठक में लिए गए निर्णय पर कार्रवाई की समीक्षा भी की. अधिकारियों को लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रस्तावित सभी योजनाओं का कार्यकारिणी समिति ने अनुमोदन कर दिया. डीसी ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने और योजना को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी कंचन कुमारी, डीपीओ अनूप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-it-raid-continues-for-the-third-day-two-news-together-including-investigation-of-coal/">धनबाद

: तीसरे दिन भी आईटी की रेड, कोयले की हो रही जांच समेत दो खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही