Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, जल्द समाधान का आश्वासन समेत 2 खबरें

 
Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के शहरी और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से कई लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्या सुनी और उनसे आवेदन लिया. कुछ का तो मौके पर ही समाधान किया, जबकि बाकी लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया. डीसी ने आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी तरह ही कोताही नहीं होनी चाहिए. जनता दरबार में जमीन विवाद, अबुआ आवास, शिक्षा, रोजगार, अनुकंपा पर नौकरी, स्वास्थ्य, बैंक से संबंधित शिकायत लेकर लोग पहुंचे थे. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी क्रांति रश्मि समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

लोकसभा चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

Pakur : लोकसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को पाकुड़ के रवींद्र भवन टाउन हॉल में तीन विधानसभा क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया. उन्हें सहायक समाहर्ता डॉ. कृष्णकांत कनवाड़िया की उपस्थिति में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया. जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि मतदान में किसी तरह की त्रुटि नहीं रहे, इसके लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी है. जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने कहा कि चुनाव की तकनीक और सिस्टम में समय के साथ बदलाव होते रहे हैं. उन्होंने विधानसभा स्तरीय ट्रेनरों को ईवीएम, वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान के दिन प्रपत्रों व लिफाफे का संधारण, मॉकपोल, ईवीएम-वीवीपैट को खोलने व सील करने का तरीका आदि के बारे जानकारी दी. प्रशिक्षित विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर 9 से 12 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्र में मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakur-the-organization-caught-2-cattle-smugglers-and-handed-them-over-to-the-police/">

पाकुड़ : संस्था ने 2 मवेशी तस्करों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही