Search

 
 
 

पाकुड़ : जनता दरबार में डीसी ने सुनी समस्याएं

 
Pakur : डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने डीसी को अपनी-अपनी समास्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया. डीसी ने समास्याओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में एक लाभुक ने पंचायत के मुखिया के विरुद्ध शिकायत की. इसके अलावा जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, जमीन से संबंधित, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग से संबंधित मामलों के अलावा विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. सभी आवेदनों को बारिकी से देखते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि डीसी कार्यालय को समर्पित करें. जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही