Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी ने की खनन टास्क फोर्स की बैठक, अधिकारियों से कार्रवाई का लिया ब्योरा

Advertisement
Advertisement
Pakur : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक 26 जुलाई को उपायुक्त वरुण रंजन और पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई. उपायुक्त ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया. साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. लीज समाप्त होने के बाद भी खनन कर रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. छापेमारी के दौरान पकड़े गये वाहन के ड्राइवर का बयान जरूरी रूप से लेने को कहा गया. जिला टास्क फोर्स के सदस्यों को बिना चालान के माइनिंग कर रहे क्रशर पर स्पेशल ड्राइव चलाकर कार्रवाई करने को कहा गया. उपायुक्त ने अवैध खनन और परिचालन होने पर जिम्मेवार अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी. बैठक में जिले के सभी 94 वैध खदान मालिकों को दस दिनों के भीतर खदान की मापी का निर्देश भी ज़ारी किया. बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी , हरिवंश पंडित, भूमि सुधार उप समाहर्ता रविंद्र चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर चंदन, मुख्यालय डीएसपी बैधनाथ प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप साह, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सतनारायण पातर, सभी अंचलाधिकारी और सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370012&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ :  राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही