Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : मैट्रिक-इंटर की परीक्षा तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक

Pakur : समाहरणालय सभागार में डीसी वरुण रंजन ने शनिवार को जिले में 14 मार्च से शुरू होने वाली मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने बताया कि जिले में 7094 मैट्रिक और 4,400 इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 23 और इंटर के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए संबंधित प्रखंड के राष्ट्रकृत बैंक और कोषागार को चिन्हित किया गया है. [caption id="attachment_576953" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MATRIC-BAITHAK-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बैठक में शामिल सभी प्रखंडों के बीईईओ व अन्य पदाधिकारी[/caption] डीसी वरुण रंजन ने कहा कि जहां प्रश्न पत्र रहेगा, वहां किसी तरह की कोई कोताही नहीं हो. परीक्षा केंद्रों में बिजली, पर्याप्त रौशनी, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था हो. प्रश्न पत्र ले जाने वाले दंडाधिकारी व पुलिस बल ससमय अपने प्रखंड के स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका व ओएमआर सीट लेंगे और परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. डीसी ने कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने को कहा. बैठक में डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, एसडीओ हरिवंश पंडित, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, सभी बीईईओ समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-30-quintals-of-jute-seeds-distributed-among-farmers-of-40-villages/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 40 गांवों के किसानों के बीच 30 क्विंटल जूट के बीज का हुआ वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही