Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ डीसी ने लोस चुनाव पर नोडल पदाधिकारियों संग की बैठक समेत संथाल की 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कोषांगवार तैयारियों की जानकारी ली. सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया. कहा कि बिना टीम वर्क के चुनाव का सफल संचालन संभव नहीं है. सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने प्रशिक्षण कोषांग को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित करने, वाहन कोषांग को जरूरी वाहनों की सूची तैयार करने,सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग,स्वीप कोषांग आदि को निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में अपने-अपने कोषांग से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी समेत सभी कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

साहिबगंज : डीसीसी ने माही स्पोर्ट्स को 7 विकेट से हराया

[caption id="attachment_853103" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/sport.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैन ऑप द मैच को पुरस्कृत करते अतिथि[/caption] Sahibganj : साहिबगंज ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में बुधवार को माही स्पोर्ट्स ग्रीन का मुकाबला द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के साथ हुआ. डीसीसी ने माही स्पोर्ट्स पर सात विकेट की शानदार जीत दर्ज की. माही स्पोर्ट्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 121 रन बनाए. अल्तमश ने 35, सुहैल ने 32 रन का योगदान दिया. डीसीसी के गेंदबाज मो. राशिद ने 5 व रवि कुमार ने 2 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी डीसीसी की टीम ने 15.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया. सुधंशु रंजन ने नाबाद 53, दीपक दास ने नाबाद 23, सुष्मित रंजन ने 19 रनों की पारी खेली. माही स्पोर्ट्स के मिन्हाज ने 2 विकेट लिए. डीसीसी के मो. राशिद को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि नवीन भगत ने मो. राशिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-banks-should-pass-kcc-loan-to-farmers-soon-bao-in-charge/">गिरिडीह

: किसानों का केसीसी लोन जल्द पास करें बैंक- बीएओ प्रभारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही