Search

पाकुड़ : मिजिल्स रुबैला टीकाकरण अभियान को लेकर डीसी ने टास्क फोर्स के साथ की बैठक

Pakur : जिले में मिजिल्स रुबैला टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर 9 मई को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में डीसी वरुण रंजन ने सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक 9 से 15 माह के बच्चों को लगाए गए टीकाकरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. डीसी ने कहा कि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे. इस अभियान को सामूहिक प्रयास से शत प्रतिशत सफल बनाना है. जिन स्कूलों में कम बच्चों का टीकाकरण हुआ  वैसे विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक करें. सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीईईओ आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान की निगरानी करें. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अमित कुमार, ज़िला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशामउद्दीन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, सभी प्रखंडों के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ के डॉ. शिरीष कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=631099&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp