Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: डीसी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक

Pakur: डीसी वरुण रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में 14 मई को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ई- विद्यावाहिनी में शिक्षकों व छात्रा की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन व जिला स्तर पर शिक्षा विभाग से किए जा रहे कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया. 30 शिक्षक ढाई महीने से ई- विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति नहीं हो रहे थे. डीसी ने कहा कि इसकी पूर्ण जांच करें यदि ई- विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति नहीं बना है और वेतन का भुगतान हो गया तो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर भी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. ई विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही. बीआरपी-सीआरपी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में स्कूलों में उपस्थिति, शौचालय व पेयजल समेत आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें. सभी प्रधानाध्यापक को प्रत्येक सप्ताह शिक्षकों के साथ बैठक करने का  निर्देश दिया. मध्याहन भोजन योजना की समीक्षा करते हुए जिले का अच्छादन दर बढ़ाने के लिए डीईओ को आवश्यक निर्देश दिया. जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की.  बैठक में डीईओ रजनी देवी, डीएसई मुकुल राज, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637283&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही