Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, आचार संहिता पालन का निर्देश

 
Pakur : पाकुड़ के जिला निवार्चन पदाधिकारी सह डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. कहा कि 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही जिले  जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. सभी दलों और उनके उम्मीदवारों को इसका पालन करना आवश्यक है. उन्होंने आचार संहिता के बारे में विस्तार से उन्हें बताया. चुनाव खर्च से लेकर चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने की हिदायत दी. कहा कि जलूस, सभा आदि करने से पहले प्रशासन से इसकी जानकारी लेनी होगी. कहा कि 50 हज़ार रुपए से ज़्यादा कैश लेकर आवागमन करने पर उसकी जांच की जाएगी. बैठक में पाकुड़ एसपी, सहायक समाहर्ता, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कांग्रेस, भाजपा, झामुमो, राजद व अन्य रानीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही