Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी ने एंडेवर अकादमी का किया शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
कहा, आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में होगी सुविधा
Pakur : जिला प्रशासन पाकुड़ एवं बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित एंडेवर अकादमी का शुभारंभ डीसी वरुण रंजन और बीजीआर के निदेशक रोहित रेड्जी ने 1 जुलाई को धनुषपूजा मध्य विद्यालय में किया. मौके पर डीसी ने कहा कि पाकुड़ में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस अकादमी का शुभारंभ किया गया है. इस अकादमी का उद्देश्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है, जिससे वे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रोजगार पा सके. अकादमी में प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं को मुफ्त में अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराया गया है. यहां आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा होगी. शुभारंभ के बाद डीसी ने अकादमी के क्लास रूम का निरीक्षण कर जिला शिक्षा अधीक्षक को जरूरी दिशा निर्देश दिए. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस के उप महाप्रबंधक वेनकटा नारायणा, एसएमपीओ पवन कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685409&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : छात्राओं को दी गई कर्तव्य व मौलिक अधिकारों की जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही