Search

पाकुड़ : डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Pakur : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय के नीचले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित ज़रूरी पहलुओं की जांच की. उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव का जायजा लिया. डीसी ने जिला निर्वाचन शाखा के कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए प्रतिवेदन निर्वाचन विभाग रांची को भेजने का निर्देश दिया. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के ज़िलाध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद थे. बता दें कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) और त्रि-मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है. साथ ही रख रखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करनी होती है. यह">https://lagatar.in/pakur-foundation-stone-will-be-laid-on-march-5-of-adivasi-sanskriti-kala-bhawan/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आदिवासी संस्कृति कला भवन का 5 मार्च को होगा शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp