Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी ने विभिन्न प्रखंडों में पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

Pakur : डीसी वरूण रंजन सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. डीसी ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई पीडीएस दुकानों की बारीक पड़ताल की. डीसी ने तालझारी में अलीमुद्दीन अंसारी, माहुलबोना में हरिहर ठाकुर के दुकानों की जांच की और ज़रूरी निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान दुकान के बाहर लाभुकों की सूची लगाने, सूचना पट्ट में फोर्टिफाइड चावल को लेकर जागरूकता, जनशिकायत पंजी रखने, मुफ्त राशन वितरण की जानकारी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर मार्च का राशन वितरित करने को कहा गया. [caption id="attachment_575484" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DC-PDS-POSH-MACHINE-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> पीडीएस दुकान में ई-पोश मशीन की जांच करते डीसी[/caption] डीसी ने उपस्थित लाभुकों से भी फीडबैक लिया कि उन्हें ससमय और उचित मात्रा में खाद्यान्न मिल रहा है या नहीं. डीसी ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न पदाधिकारियों की गठित 15 टीमों ने जिला में कुल 60 जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया. [caption id="attachment_575485" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DC-PDS-GODOWN-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> पीडीएस दुकान में खाद्यान्नों का मुआयना करतचे डीसी व अन्य[/caption] डीसी की टीम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, लिट़्टीपाड़ा एमओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-jmm-mahila-morcha-celebrated-international-womens-day/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : झामुमो महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही