Search

 
 
 

Pakur : डीसी ने किया रानी दिग्गी पटाल का मुआयना, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

 
पाकुड़ : उपायुक्त वरुण रंजन ने 8 सितंबर को सदर प्रखंड स्थित मयूरकोला और श्रीरामपुर तालाब में मत्स्य पालकों द्वारा केज में किए जा रहे मछली पालन का निरीक्षण किया. केज में मछली पालन कर रहे मत्स्य पालकों ने उपायुक्त को मछली पालन में अपनाएं जा रहे विभिन्न अवयवों से अवगत कराया. उपायुक्त ने मत्स्य पालको को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद की बात कही. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि मछली के व्यापार में असीम संभावनाएं हैं. उपायुक्त ने कहा कि शहर के रानी दिग्गी पटाल तालाब का भी मुआयना किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि रानी दिग्गी पटाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसे लेकर डीसी ने नगर परिषद के सिटी मैनेजर को रानी दिग्गी पटाल को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया. मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला मत्स्य पदाधिकारी रचना निश्चल और एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-villagers-stalled-the-transportation-of-crusher-due-to-the-demand-for-loading/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : लोडिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने क्रशर की ट्रांसपोर्टिंग की ठप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही