Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने किया सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण

 
पार्क को अपडेट करने का दिया निर्देश
Pakur : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने 30 जुलाई को सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पार्क को और बेहतर तरीके से विकसित करने का निर्देश नगर परिषद के प्रशासक को दिया. कहा कि पार्क में आने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए इसे अपडेट करते रहे ताकि लोगों को पार्क में किसी प्रकार की परेशानी न हो. विशेषकर बच्चों के मनोरंजन के साधनों का विशेष ध्यान रखे. बच्चे को लिए लगाए गए साधनों को भी दूरूस्त रखने की बात उन्होंने कही. बरसात को देखते हुए पार्क के साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पार्क के निरीक्षण के दौरान लोगों के बैठने के स्थान में भी सुधार का निर्देश दिया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, नगर परिषद प्रशासक कौशलेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715873&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : संभावित सुखाड़ से निपटने को लेकर हुई बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही