Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पाकुड़िया में सप्ताहिक पंचायत दिवस कार्यक्रम का डीसी ने किया निरीक्षण

Pakur : जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 22 सितंबर को साप्ताहिक पंचायत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस क्रम में उपायुक्त वरुण रंजन पाकुड़िया प्रखंड के बीच पहाड़ी पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित पंचायत दिवस कार्यक्रम का मुआयना करने पहुंचे. पंचायत भवन पहुंचे डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. लोगों के आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को जल्द ही त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया. [caption id="attachment_426909" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/dc-panchayat-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> पंचायत दिवस कार्यक्रम मे ग्रामीणों से बात करते डीसी[/caption]

अब सरकारी दफ़्तर जाने की ज़रूरत नहीं : डीसी

डीसी ने ग्रामीणों से कहा कि लोगों को सरलता पूर्वक योजनाओं का लाभ मिले. इसी सोच के साथ सभी पंचाय़तों में पंचायत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. योजनाओं के लाभ के लिए अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. प्रशासन आपको योजनाओं का लाभ देने के लिए आपके पंचायत में आ पहुंचा है. डीसी ने कार्यक्रम में शामिल बुजुर्गों से पेंशन के लिए आवेदन जमा करने का आग्रह किया. उपायुक ने ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती - साड़ी योजना, फूलो झानों आशीर्वाद योजना, मनरेगा, आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान निधि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. [caption id="attachment_426911" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/dc-kids-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> विद्यालय में छात्राओं से व्यवस्था की जानकारी लेते डीसी वरूण रंजन[/caption]

बच्चो से मिलकर जाना स्कूल का हाल

उपायुक्त ने बीच पहाड़ी विद्यालय, मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्रामीण योजना, पोटो हो खेल मैदान व तालाब का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीच पहाड़ी विद्यालय का जायजा लिया. विद्यालय में छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों से बागवानी कार्य की जानकारी ली. मनरेगा अंतर्गत वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान विकास योजना के तहत संचालित मैदान समतलीकरण के कार्यों का भी मुआयना किया. कार्यक्रम के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, बीपीओ समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-ddc-said-soon-pakur-will-be-free-from-kalaazar/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डीडीसी ने कहा, जल्द ही कालाज़ार मुक्त हो जाएगा पाकुड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही