Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने मॉक पोल के कार्यों का किया निरीक्षण

 
ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी आदि को दुरुस्त रखने का दिया निर्देश
Pakur : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने 24 अगस्त को समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस में वीवीपीएटी मशीन का फर्स्ट लेवल एफएलसी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एफएलसी के दौरान चल रहे मॉकपोल के कार्यों की जानकारी ली. मौके पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रमोद कुमार दास सहित अन्य अधिकारियों से मॉक पोल संबंधित कार्यों की जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों का हर हाल में अनुपालन करें. उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया. मालूम हो कि एफएलसी कार्य के दौरान गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मॉक पोल किया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एसएमपीओ पवन कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738195&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : सहियाओं से वसूली करने वाले पर्यवेक्षकों को डीसी ने किया कार्यमुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही