Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: डीसी ने किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

Pakur: डीसी ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय उद्यान (रानी दिग्गी पटाल), हरिणडांगा चाहरदीवारी, मैट्रिक के मूल्यांकन सेंटर व प्रस्तावित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का 4 मई को निरीक्षण किया. डीसी वरुण रंजन को नप कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव ने कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि रानी दिग्गी तालाब का गहराईकरण के साथ-साथ उद्यान का सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जा रहा है. डीसी ने संवेदक से उद्यान सौंदर्यीकरण कार्य कब तक पूरा हो जाएगा इसकी जानकारी ली. हरिणडंगा उच्च विद्यालय मैदान में चाहरदीवारी निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया जहां काम बंद पाया गया. बताया गया कि मैदान के पीछे स्थित मोहल्ले के लोगों ने मैदान से होकर एक रास्ता देने का मांग किया जा रहा इसलिए कार्य बंद है. वहीं डाइट भवन में मैट्रिक परीक्षा के लिए बनाए गए मूल्यांकन केंद्र का डीसी ने निरीक्षण किया. मूल्यांकन कार्य में जुटे शिक्षकों से आवश्यक जानकारी ली. इसके साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. जायजा लेने के बाद कई निर्देश दिए गए. वहीं प्रस्तावित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण के दौरान सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर जल्द तैयार करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, डीपीआरओ डॉ चंदन, एसएमपीओ पवन कुमार व सिटी मैनेजर आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627219&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही