Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने  विभागीय अधिकारियों को तय समय में लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur) - समाहरणालय सभागार में 23 जुलाई को डीसी वरूण रंजन ने जिला विकास समन्वय समिति की बैठक की. बैठक में विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता को बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में धान अधिप्राप्ति योजना के तहत जिले में 57 हजार क्विटंल धान (115.38 प्रतिशत) क्रय किया गया. जबकि निर्धारित लक्ष्य 50 हजार कि्वटंल क्रय का ही था. डीसी ने ऑनलाइन शत प्रतिशत अनाज वितरण करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया. शत प्रतिशत अनाज का वितरण नहीं करने वाले पीडीएस डीलरों पर सख़्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया. पेट्रोल सब्सिडी के लिए अमडा़पाड़ा, पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा में रजिस्ट्रेशन कम हुआ है. इसे लेकर भी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत मार्च 2022 तक 5 हज़ार लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश था. मार्च में 950 लाभुकों ने आवेदन दिया और 489 लाभुकों को 1 लाख 22 हज़ार 500 रुपये का भुगतान किया गया. मनरेगा की समीक्षा के दौरान रॉयल्टी को लेकर भी चर्चा की गई. एक सप्ताह के भीतर रॉयल्टी जमा नहीं करने वाले संवेदकों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा क्रम में डीसी ने बचे हुए लोगों को कोरोना टीके लगाने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग के समीक्षा क्रम में डीसी ने ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं बनानेवाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=365435&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही