Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी ने गार्डवाल के दोनों ओर मिट्टी भरने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- डीसी वरुण रंजन ने डीडीसी मो. शाहिद अख्तर के साथ 6 जुलाई को पाकुड़िया प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारी पीसीसी सड़क एवं गार्डवाल निर्माण का निरीक्षण कर गार्डवाल के दोनों और मिट्टी भरने का निर्देश दिया. दोनों अधिकारी पाकुड़िया जिला परिषद् भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया. पलियादाहा ग्राम पंचायत की ओर से चलाए जा रहे मनरेगा विकास योजना अंतर्गत टीसीबी, पौधरोपण, सिंचाई कूप समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया. पाकुड़िया प्रखंड परिसर स्थित डीएमएफटी योजना अंतर्गत तालाब सौन्दर्यीकरण निरीक्षण के क्रम में खामी पाए जाने पर संबंधित अभियंता को जांच के निर्देश दिए. मौके पर डीडीसी मो. शाहिद अख्तर, बीडीओ मनोज कुमार, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, एई, जेई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=349498&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सांसद से मिले पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही