Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद

 
Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के शहर से लेकर सुदूर गांवों से भी कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी की फरियाद सुनी. लोगों ने उन्हें अपनी समस्या से संबंधित आवेदन भी दिया. डीसी ने सभी आवेदनों का अध्ययन किया और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द समाधान का निर्देश दिया. जनता दरबार में ज्यादातार मामले जमीन विवाद, अबुआ आवास, रोजगार, लोन से संबंधित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-welcome-of-sdpo-in-chirkunda-police-station-2-news-including-farewell-of-transferred-police-officers/">धनबाद

: चिरकुंडा थाना में एसडीपीओ का स्वागत, स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की विदाई समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही