Search

पाकुड़ : जनता दरबार में डीसी ने सुनी फरियाद

Pakur: डीसी वरुण रंजन ने 19 मई को अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने डीसी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का अनुरोध किया. जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से मनरेगा, विधवा पेंशन, कन्यादान योजना, कृषि ऋण माफी योजना, स्वास्थ्य आदि से सबंधित आवेदन आए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641788&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर को एसडीओ ने खुलवाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp