Search

 
 
 

पाकुड़ : जनता दरबार में डीसी ने सुनी जनता की फरियाद

 
Pakur : उपायुक्त वरुण रंजन ने 23 सितंबर को अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. जनता दरबार में कुल 15 आवेदन आए. सभी आवेदनों को उपायुक्त ने बारीकी से देखा और जल्द ही उसके निष्पादन का भरोसा दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से बिजली विभाग, पेयजल, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि से संबंधित आवेदन आये. जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/pakur-bdo-held-a-meeting-with-public-representatives-and-villagers-on-panchayat-day/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पंचायत दिवस पर बीडीओ ने जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के साथ की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही