Search

 
 
 

पाकुड़ : डीसी ने लिट्टीपाड़ा में लगाया जनता दरबार, सुनी ग्रामीणों की समस्या

 
जनसमस्याओं का समाधान हो सबकी प्राथमिकता : उपायुक्त
Pakur : उपायुक्त की अध्यक्षता में 21 अगस्त को लिट़्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर मौजूद लोगों ने डीसी का पारंपरिक पगड़ी पहना कर स्वागत किया. उपायुक्त ने जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना. इसमें मुख्यत: पानी, रोड, स्वास्थ्य, राशन वितरण आदि से संबंधित शिकायत आयीं. उपायुक्त ने कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड पहाड़ी क्षेत्र है. यहां गर्मियों में पानी की समस्या बहुत ज्यादा होती है. यहां जितने भी चापाकल खराब हैं, उसे जल्द ठीक किया जाएगा. लिट्टीपाड़ा में सड़क निर्माण को लेकर जल्द सर्वे कराकर निर्माण कार्य किया जाएगा. मौके पर डीडीसी मो० शाहिद अख्तर, एसी कृष्णकांत कनवाड़िया, सीएस डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, डीएसओ संजय कुमार दास, डीईओ रजनी देवी, डीपीआरओ डॉ चंदन, डीडब्ल्यूओ विजन उरांव, समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735471&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : विक्षिप्त ने तीन बच्चों पर हसुआ से किया हमला, एक की मौत, दो गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही