Search

पाकुड़ : डीसी ने कोल कंपनी के साथ बैठक में की सीएसआर मद की समीक्षा

बीजीआर कंपनी को मेडिकल कैंप लगाने का दिया निर्देश

Pakur : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में सीएसआर मामलों को लेकर कोल कंपनी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में किया गया. बैठक में मुख्य रूप से कंपनी की ओर से सीएसआर मद से किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की गई. बताया गया कि बीजीआर (सीएसआर) कंपनी की ओर से इस वित्तीय वर्ष में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, विभिन्न संरचनाओं के निर्माण आदि क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं. उपायुक्त ने कंपनी को अमड़ापाड़ा प्रखंड में मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि मेडिकल लगाने के पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि प्रखंड के लोगों को कैंप का लाभ मिल सके.

अमड़ापाड़ा प्रखंड में ज्यादा राशि खर्च करने का निर्देश

[caption id="attachment_755806" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DC-coal-22-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण[/caption] उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सभी कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सीएसआर मद का उपयोग अमड़ापाड़ा प्रखंड में ज्यादा करें. साथ ही साथ प्रकृति विहार पार्क के सौन्दर्यीकरण का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने एंडेवर अकादमी को लेकर नये भवन का चयन करने का निर्देश दिया और कहा कि अभी कोचिंग में एक ही बैच संचालित किए जा रहे हैं. नये भवन मिल जाने के बाद बैच की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी. बैठक में डीडीसी मो० शाहिद अख्तर, एसी डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, डीडब्ल्यूओ विजन उरांव, डीएमओ प्रदीप कुमार, डीएसई मुकुल राज, बीजीआर के वाइस प्रेसिडेंट अनिल रेड्डी, एसएमपीओ पवन कुमार सहित विभिन्न कोल कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-people-of-india-alliance-are-beating-ajsu-workers-lambodar-mahato/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : आजसू कार्यकर्ताओं से मारपीट कर रहे इंडिया गठबंधन के लोग – लंबोदर महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//