Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: डीसी ने की न्यायालय व सीपीग्राम्स में लंबित मामलों की समीक्षा

Pakur : डीसी वरूण रंजन ने शनिवार 27 मई को उच्च न्यायालय में लंबित विभागीय मामलों की समीक्षा कर प्रति शपथ पत्र दायर करने में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में न्यायालय में दायर लंबित रिट याचिका की प्रति प्राप्त कर जवाब तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. बैठक में महत्वपूर्ण पत्रों की समीक्षा की गई. जो मामले लंबित पाए गए उनको जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. उच्च न्यायालय द्वारा के निर्देशों का त्वरित रूप से अनुपालन करने को कहा गया. डीसी ने सीपीग्राम्स पोर्टल में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की. साथ ही सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, कार्यपालक दंडाधिकारी क्रांति रश्मि, डीएसई मुकुल राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-appoint-nodal-officer-to-monitor-the-works-central-secretary/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कार्यो की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी करें नियुक्त: केंद्रीय सचिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही