Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: डीसी ने की पीएम आवास व मनरेगा योजनाओं की समीक्षा

Pakur: जिला समाहरणालय में 3 मई को डीसी वरुण रंजन की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना, मनरेगा व बिरसा आवास की समीक्षात्मक बैठक हुई. योजना में कार्य प्रगति, दूसरा किस्त भुगतान व लंबित कार्यो को पूरा करने का निर्देश दिया गया. एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से आवास निरीक्षण करने का निर्देश दिया. आवास पूर्णता के पश्चात अंतिम किश्त का भुगतान सभी लाभुकों को यथाशीघ्र करने को कहा गया. लंबित सभी आवासों को जून माह तक शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.मनरेगा योजना की समीक्षा में डीसी ने सभी बीडीओ को मानव दिवस सृजन में प्रगति करने, डोभा निर्माण,कूप निर्माण, लंबित आंगनबाड़ी, खेल मैदान सहित अन्य योजनाओं को निर्धारित समय तक पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. सभी मजदूरों का शत प्रतिशत आधार प्रविष्टि कराने, बिरसा हरित ग्राम योजना को 10 मई तक स्वीकृत व पीट डीगिंग का कार्य 31 मई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही मनरेगा के तहत कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति एनएमएमएस एप्प से दर्ज कराने पर बल दिया. मौके पर डीडीसी मो शाहिद अख्तर, सभी बीडीओ, सीओ, मो मोतिउर रहमान, निभा कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626365&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़:अंधविश्वास को कानून के बल पर नहीं हटाया जा सकता: डालसा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही