Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी–एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास

Advertisement
Advertisement
मुख्य समारोह को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
Pakur : रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोरों पर है. इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले परेड के पूर्वाभ्यास का उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन ने 13 अगस्त को निरीक्षण किया. परेड के निरीक्षण के बाद डीसी ने झंडात्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश दिए.

उपायुक्त ने हर घर पर तिरंगा लगाने का किया आग्रह

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपने-अपने घर पर पूरे सम्मान व नियम के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पाकुड़वासी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर राष्ट्रीय गर्व के इस प्रतीक पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं. सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम चल रहा है. इसके लिए आमजनों के बीच बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण भी किया गया है. मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729375&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : गायब किशोर का शव मिला, आरोपित को भीड़ ने किया अधमरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही