Pakur : डीसी वरुण रंजन ने शुक्रवार को समाहारणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक की. बैठक में जिले में संचालित जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य उपकेंद्र शहरी प्राथमिक, स्वास्थ्य केंद्र अटल मोहल्ला क्लीनिक के अंतर्गत ओपीडी सेवा, विभिन्न प्रकार की बीमारियों के पैथोलॉजी की जांच, एनसीडी की सेवाएं सहित आईपीडी सेवा की समीक्षा की.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DC-BAITHAK-2-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" /> बैठक में शामिल विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी व अन्य पदाधिकारी[/caption]
भी पढ़ें : पाकुड़ : नदारद मिले पंचायत सचिव, वेतन रोकने का आदेश [wpse_comments_template]
हर माह की 25 को सीएस को सौंपे लिस्ट
डीसी ने सभी एमओआईसी को दवा की उपलब्धता और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सूची हर महीने की 25 तारीख को सिविल सर्जन को मुहैया कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ज़रूरी उपकरण व संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा. [caption id="attachment_582283" align="alignnone" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> बैठक में शामिल विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी व अन्य पदाधिकारी[/caption]
लापरवाही पर डीसी हुए नाराज़, दो का रोका वेतन
समीक्षा क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अमलादही महेशपुर में जनवरी माह में संस्थागत प्रसव जीरो पाया गया, जिसपर नाराजगी ज़ाहिर करते हुए डीसी ने अमलादही महेशपुर सीएचओ मेहदुदा खातून को स्पष्टीकरण करते हुए अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया. महेशपुर एमटीसी सेंटर में एमटीसी पोर्टल पर सीमा मुर्मू द्वारा गलत डाटा अपलोड करने पर भी डीसी ने स्पष्टीकरण करते हुए अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया.महीने में दस संस्थागत प्रसव का निर्देश
डीसी ने सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में हर महीने में 10-10 संस्थागत प्रसव कराने का निर्देश दिया. सभी एमओआईसी से सभी सीएचसी सेंटर, जिला अस्पताल, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सभी तरह के लैब सर्विसेस को एक्टिव करने को कहा. बैठक में सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकरी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सभी जिला प्रबंधन इकाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-panchayat-secretary-found-missing-ordered-to-stop-salary/">यहभी पढ़ें : पाकुड़ : नदारद मिले पंचायत सचिव, वेतन रोकने का आदेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment