Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी ने कस्तूरबा विद्यालय में खाई फाइलेरिया की दवा

Pakur : डीसी वरूण रंजन ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फाइलेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत की. डीसी ने स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉ.अनिल कुमार, डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. [caption id="attachment_550952" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/DC-UDGHATAN-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीसी, सिविल सर्जन, डीडीसी व अन्य[/caption] डीसी ने कार्यक्रम में खुद फाइलेरिया की दवा खाई. कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा खानी है. उन्होंने कहा कि पाकुड़ ज़िला को फाइलेरिया बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा. डीसी ने कहा कि फाइलेरिया मुख्यतः मच्छर के काटने से होता है. इससे काफी लोग प्रभावित होते हैं. मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने भी बच्चों को कई अहम जानकारियां दी. मंच का संचालन डॉक्टर अमित ने किया. [caption id="attachment_550954" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/DC-BACCHE-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम में शामिल स्कूली छात्राएं[/caption] कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.चंदन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव, रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ.शांतनु, डॉ.इकबाल अंसारी, डॉ.अविनाश, शिक्षा विभाग की एपीओ जयेंद्र मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-villagers-blocked-the-pakur-dumka-road-for-four-hours/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ग्रामीणों ने पाकुड़-दुमका सड़क को रखा चार घंटे ज़ाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही