Search

 
 
 

पाकुड़ : मुहर्रम को लेकर डीसी ने लिया शहर का जायजा

 
अफवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश, लोगों से की शांति से त्योहार मनाने की अपील
Pakur : मुहर्रम को लेकर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने जिला नियंत्रण कक्ष सहित नगर परिषद क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों से अपनी टीम से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया. अफवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की. क्षेअनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किया गया है. मौके पर उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, डीएसओ संजय कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ बीडीओ शफीक आलम समेत अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakur-athletics-and-olympic-association-bid-farewell-to-outgoing-dc-varun-ranjan/">

पाकुड़ : निवर्तमान डीसी वरुण रंजन को एथलेटिक्स व ओलंपिक संघ ने दी विदाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही