Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : शिक्षकों के साथ डीडीसी व एसडीओ ने उड़ाये अबीर गुलाल

Pakur : जिले के शिक्षकों ने सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय धनुषपूजा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित, शिक्षक नेता विश्वनाथ पंडित, मिथिलेश कुमार सिन्हा, ललित मंडल शरीक हुए और शिक्षकों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाए. भजन मंडली की एक से बढ़कर एक होली गीतों पर डीडीसी, एसडीओ समेत सभी शिक्षक झूमते नज़र आये. इससे पहले शिक्षकों ने डीडीसी व एसडीओ को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. इस मौके पर सभी ने लजिज व्यंजनों का भी आनंद लिया. होली मिलन समारोह में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए डीडीसी मो.शाहिद अख़्तर ने कहा कि होली खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे का पर्व है. सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का पर्व है. एसडीओ हरिवंश पंडित ने कहा कि पाकुड़ के शिक्षकों ने एक नई परंपरा की शुरुआत पिछले साल से की है. यह आगे भी जारी रहे. शिक्षक नेता विश्वनाथ पंडित ने कहा कि युवा शिक्षकों ने सराहनीय पहल किया है. मौके पर शिक्षक प्रदीप मालाकार, दिलीप कुमार राय, बद्री रविदास, मनोज वर्मा, मिथिलेश कुमार, मृण्मय राय, बिनोद सिंह, सत्यजीत दास, सुधीर सिंह, रंजय कुमार राय, कपूर महतो, बिजय नंदन त्रिवेदी, अनुप लाल साहा, पोखन महतो, शंभूशरण यादव, अविनाश पंडित, रियाजुद्दीन अंसारी, छोटीलाल यादव, निखिल मंडल, महेश यादव, नरेंद्र यादव, बिपेन्द्र कुमार, राजन भगत, मनोज मंडल, रोहित मंडल, प्रेमचंद महतो समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-women-made-aware-about-gender-equality/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: लैंगिंक समानता को लेकर महिलाओं को किया जागरूक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही