Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीडीसी ने ऊर्जा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Pakur : उप विकास आयुक्त मो.शाहिद अख्तर ने मंगलवार 13 जून को समाहरणालय परिसर से ऊर्जा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उर्जा विभाग की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराएगा. इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि 100 यूनिट मुक्त बिजली की योजना हो या बिजली बिल ब्याज माफी की योजना, इन सभी को लेकर विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाएगा. ब्याज माफी योजना जून माह तक ही कार्यान्वित होगी. ब्याज माफी योजना का लाभ सभी घरेलू उपभोक्ता जिनका विद्युत भार 5 किलोवाट से कम है, ले सकेंगे. ब्याज माफी योजना का लाभ कृषक भी ले सकेगें, इस योजना के तहत एक मुश्त या पांच किस्तो में योजना अवधि तक भुगतान कर इस योजना का लाभ ले सकते है. मौके पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण पातर, ऊर्जा विभाग के कर्मी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-awareness-program-organized-at-dalsas-mediation-center/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डालसा के मध्यस्थता केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही