Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर डीडीसी ने की बैठक

Pakur : 75 वें. स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने जिला समाहारणालय स्थित सभागार में बैठक की. बैठक में पूरे कोविड प्रोटोकॉल के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन का फ़ैसला लिया गया. मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडात्तोलन के दौरान संबंधित कार्यालय के कार्यालय प्रधान मास्क, सेनीटाइजर समेत अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. हर घर पर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर उन्होनें घरों मे तिरंगा लगाने की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं से अपील की. 10 अगस्त को सुबह 7 बजे से परेड का पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल पर होगा. परेड में जिला पुलिस के दो प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी का एक प्लाटून शामिल होगा. वहीं 13 अगस्त को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करेंगे. डीडीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन शहर में सुबह 5 बजे से दोपहर एक बज़े तक भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लगाने का निर्देश भी दिया.
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मती जूली खिष्टमुनि हेंब्रम, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता मंजू रानी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी क्रांति रेशमी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू देवी, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, पाकुड़ बीडीओ मो० सफीक आलम, मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, सभी जिला परिषद सदस्य समेत अन्य लोग उपस्थिति थे.
यह">https://lagatar.in/pakur-10-teams-formed-to-investigate-illegal-crushers-investigated-30-crushers/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अवैध क्रशर की जांच के लिए गठित 10 टीमों ने की 30 क्रशरों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही