Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर डीडीसी ने की समीक्षा बैठक

Pakur : 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर डीडीसी मो. शाहिद अख्तर ने 29 अप्रैल को पंचायती राज विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी,ज़िला परियोजना प्रबंधक, ई पंचायत, सभी प्रखंडों के पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद, सभी कनीय अभियंता मौजूद थे. डीडीसी ने प्रखंड समन्वयक और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को 15 वें वित्त आयोग की मद से क्रियान्वयित योजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा मुखिया व पंचायत सचिव के साथ साप्ताहिक बैठक कर ज़िला कार्यालय को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत विकास योजना एवं पंचायत समिति विकास योजना अंतर्गत चयनित योजनाओं की सूची बनाकर 7 मई तक ज़िला कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622049&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: बंगाली एसोसिएशन झारखंड का केंद्रीय अधिवेशन कल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही