Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीडीसी ने बागवानी एवं कूप निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

Pakur : पाकुड़ (Pakur)- डीडीसी मो. शाहिद अख्तर ने महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में अमृत सरोवर योजना के तहत बागवानी एवं कूप निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. डीडीसी गायबाथान पंचायत में भी निरीक्षण के क्रम में गए. इस पंचायत में बागवानी के लिए जिस जगह पर खोदे गए गड्ढ़े खोदे गए थे, वहां सूचना बोर्ड नहीं लगा था. उन्होंने तत्काल जेई एवं अन्य अधिकारियों को सूचना बोर्ड लगाने का आदेश दिया. इस पंचायत से निकलकर डीडीसी पोखरिया पंचायत में कूप निर्माण स्थल का निरीक्षण करने गए. निरीक्षण के क्रम में वहां मास्टर रोल रखा नहीं मिला. उन्होंने तत्काल अधिकारियों को मास्टर रोल रखने एवं सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने पोखरिया पंचायत में आवास का भी निरीक्षण किया. मौके पर परियोजना पदाधिकारी मतिर्उर रहमान, महेशपुर बीपीओ, जीआरएस, जेई, पीएस समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=338898&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अमड़पाड़ा प्रखंड के कालाजार प्रभावित सात गांवों का होगा आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही