Search

 
 
 

पाकुड़ : पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत डीडीसी ने की

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- जिले में 19 जून से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हो गई है. डीडीसी मो. शाहीद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने पुराने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों की खुराक देकर अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि 1 लाख 89 हजार 257 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य है. अभियान को सफल बनाने के लिए 1104 बूथ बनाए गए हैं. 2266 वैक्सीनेटर और 268 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है. अभियान के पहले दिन बूथों पर 1 से 5 वर्ष के बच्चों को खुराक दी गई. दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दिए जाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=334376&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सोनिया व राहुल पर ईडी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही