Search

 
 
 

पाकुड़ : आंकाक्षी जिला योजना व डीएमएफटी से संबंधित योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा

 
Pakur : उप विकास आयुक्त मो.शाहिद अख्तर ने 23 सितंबर को नीति आयोग अंतर्गत आंकाक्षी जिला योजना, अनाबद्ध निधि योजना व डीएमएफटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में डीडीसी ने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में स्वास्थ्य व पोषण शिक्षा, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि व जल संसाधन और फाइनेंशियल इंक्लूजन व स्किल डेवलपमेंट के सभी सूचकांकों का संबंधित विभागों से समीक्षा की गई. साथ ही विभागों को अपने से संबंधित इंडिकेटर्स के गहन अवलोकन का निर्देश दिया गया. क्षेत्र में कार्य पूर्ण कराते हुए निर्धारित अवधि तक शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति को कहा गया. संबंधित विभागों को आवंटित राशि के विरुद्ध शत प्रतिशत डीसी बिल और उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी  अनुप कुजूर, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-listened-to-the-publics-complaint-in-the-public-court/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जनता दरबार में डीसी ने सुनी जनता की फरियाद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही