Search

 
 
 

पाकुड़ : डीडीसी ने कहा, जल्द ही कालाज़ार मुक्त हो जाएगा पाकुड़

 
Pakur : समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में दिल्ली से आए भारत सरकार की कालाजार टीम ने 21 सितंबर को बैठक की. टीम में डॉ.नूपुर राय, डॉ.वीके रैना शामिल थे. बैठक में स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर, डॉ.अनिल कुमार व सिविल सर्जन डॉ.मंटू टेकरीवाल भी शामिल हुए. डीडीसी ने बताया कि पाकुड़ जिला में कालाजार के केस में कमी आई है. पाकुड़ जिले की टीम के प्रयासों से जल्द से जल्द पाकुड़ कालाजार मुक्त होगा. डीडीसी ने सभी बीडीओ से जल्द से जल्द आवासों के निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिय़ा. साथ ही अधुरे आवास पर चूना व सीमेंट का घोल डालने को कहा, जिससे बालू मक्खी ईंटों के बीच अपना घर ना बना सके. अपर निदेशक एनसीभीबीडीसी डॉ.नूपुर राय ने बताया कि कालाजार अभियान में झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी शामिल है. बैठक में नोडल अधिकारी डॉ.अमित कुमार ने पीपीटी के माध्यम से विगत कुछ वर्षों में कालाजार के घटते ग्राफ की जानकारी दी. मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार डॉ.बी मरांडी, डब्ल्यूएचओ डॉ.अभिषेक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ.चन्दन, एसपीएम – पीसीआई एमडी कलाम खान सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-bjp-organized-tb-free-nation-program-under-seva-pakhwada/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने टीबी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का किया आयोजन      [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही