Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़:डीडीसी ने छात्रा को टीका लगवा शुरू किया एमआर अभियान

Pakur: एमआर टीकाकरण अभियान की शुरुआत डीडीसी मो शहीद अख्तर व सीएस डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने 12 अप्रैल को पाकुड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा जया कुमारी को पहला टीका लगा कर किया.डीडीसी ने कहा कि जिले में एक लाख पचास हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है. खसरा को जड़ से खत्म करने व रूबेला नियंत्रण के लिए बच्चों को टीका लगाना अति आवश्यक है.सीएस ने बताया कि भारत सरकार ने इस वर्ष मिजिल्स रूबेला  उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए प्रथम 2 सप्ताह विद्यालय में, 2 सप्ताह आंगनबाड़ी केंद्रों में और 1 सप्ताह छूटे बच्चों को टीका लगाया जाएगा. खसरा रूबेला का टीका संपूर्ण सुरक्षित है इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है. टीका प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी ही दें रहें हैं.मौके पर डब्ल्यूएचओ सुशील कुमार,डॉ अमित कुमार, डीईओ,डीएसई,एमओ आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605393&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : सिद्धो-कान्हू की जयंती पर डीसी, डीडीसी ने किया माल्यार्पण [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही