Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सदर अस्पताल में महिला की मौत की होगी मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच

Advertisement
Advertisement

मामले की जांच को बनाई गई है जांच कमेटी : मंत्री आलमगीर आलम

Pakur : सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है. मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी जो निर्णय देगी उसके अनुरुप डॉक्टर, नर्स, अन्य स्वास्थ्य कर्मी या पदाधिकारी जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कही. पाकुड़ परिषदन में 26 सितंबर को प्रेसवार्ता कर सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि उपायुक्त व सिविल सर्जन से इस विषय में बात हुई है. सामान्य रोग में मरीज को बाहर रेफर करने की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल में दवाई से लेकर अन्य संसाधन जिसकी भी आवश्यकता है की सूची दें, मैं उपलब्ध कराऊंगा.

जहां टूटे हैं पुल वहां बनेगा बांस का अस्थाई चचरी पुल

लगातार 5 दिनों से बारिश में कई जगहों पर सड़कों, पुल, पुलिया के टूटने व कच्चे घरों के गिरने के मामले में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि सड़कें बारिश में बनाना संभव नहीं है. जहां पुल-पुलिया टूटे हैं वहां तत्काल बांस की चचरी से अस्थाई पुल बनाने का आदेश पदाधिकारियों को दिया गया है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके. इसके अलावा जिनका मिट्टी के घर गिर गया है, उन्हें तत्काल आवास बनाने का आदेश  पदाधिकारियों को दिया गया है.

जूट उद्योग से 200 लोगों को मिलेगा रोजगार

चुनावी भाषण में पाकुड़ जिले में उद्योग लगाने के अपने वायदे के पूरा नहीं होने पर मंत्री आलमगीर ने कहा कि यह सही है कि अब तक यहां पर उद्योग लगाए नहीं गए हैं लेकिन उद्योग लगाने की पहल जरूर की गई है. जिले में जूट उद्योग लगाने का काम जारी है. जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है. बहुत जल्द उद्योग स्थापित हो जाएंगे और इससे 200 से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जेसलपीएस की सहायता से टोटो का वितरण किया गया है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. इसके अलावे महिलाओं को सिलाई, कटाई सहित अन्य उद्योग से संबंधित ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया गया है. पाकुड़ जिले में बहुत  जल्द उद्योग-धंधे स्थापित होंगे. यह">https://lagatar.in/cricketer-saurabh-tiwari-reached-deoghar-worshiped-in-baba-temple/">यह

भी पढ़ें: देवघर पहुंचे क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही