Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : जेएमएम की बैठक में जिला कमेटी के विस्तार का लिया गया निर्णय

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- जेएमएम जिला कमेटी का विस्तार करेगा. इसका निर्णय 26 जून को सदर प्रखंड के लड्डू बाबू आम बागान में हुई पार्टी के जिला कमेटी की बैठक में लिया गय़ा. बैठक में सर्वसम्मति से 30 जून को हूल क्रांति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को इसकी तैयारी करने को कहा. बैठक की अध्यक्षता जेएमएम जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने की. जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों से कमेटी विस्तार के लिए सुझाव मांगे. बैठक में जिला परिषद् उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला परिषद् सदस्य शाम सुन मुर्मू ,जेएमएम जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य हरिवंश चौबे, जिला परिषद् सदस्य सह केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, जिला कोषाध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=339776&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आपातकाल की 46 वीं बरसी पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस की आलोचना की [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही