Pakur: जेएसएलपीएस से संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 30 मई को ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम की उपस्थिति में पुराना समाहरणालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया. मंत्री आलमगीर आलम, डीसी वरुण रंजन, जिप अध्यक्ष जूली खिस्टमणि हेम्ब्रम, डीडीसी मो शाहिद अख्तर सहित अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत तीन माह से लेकर दो साल तक के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी को सरकार से रहने, खाने व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है. योजना को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है. इसी उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है. मंत्री ने योग्य व जरूरतमंद लोगों को योजना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की. साथ ही कहा कि यह योजना जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. अंत में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. लाभुकों को मूवमेंट पत्र, जॉब रिसोर्स पर्सन को कीट, बेहतर कार्य करने वाले जेआरपी और बीपीएम को प्रशस्ति पत्र, बिरसा सिंचाई कूप योजना तथा बिरसा हरित ग्राम योजना की स्वीकृति पत्र तथा आंगनबाड़ी सेविका व सहिया को चयन पत्र वितरण किया गया. साथ ही 33 बेरोजगारों को प्रशिक्षण के लिए रांची और हज़ारीबाग रवाना किया. मौके पर एसडीओ हरिवंश पंडित, डीएसओ संजय कुमार दास, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बीडीओ शफीक आलम, डीपीएम प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652886&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़ : उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन परीक्षा का आयोजन [wpse_comments_template]
पाकुड़ : दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना स्वरोजगार के लिए मील का पत्थर : मंत्री
Leave a Comment