Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : कालिदाहा तालाब के समीप स्नानागार, यात्री शेड व घाट निर्माण की मांग

Pakur : भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीडीसी शाहिद अख़्तर से मिला और तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. भाजपा नेताओं ने पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत उदयनारायणपुर पंचायत के रहमतपुर बगान के निकट अवस्थित कालिदाहा तालाब के समीप यात्री शेड, सीढी-सह-घाट, स्नानागार, वस्त्र स्नानागार, वस्त्र बदलने का कमरा निर्माण की मांग की है. हिसाबी राय ने कहा कि उदयनारायणपुर पंचायत अंतर्गत ताल कालिदाहा तालाब एक देवीय तालाब है. जिसमें दूर-दूर से आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु आते हैं. मान्यता है कि इस तालाब में स्नान-ध्यान करने के उपरांत उनके सारे कष्टों का निवारण होता है. आसपास के पंचायतों के सनातनी संस्कृति के लोग श्राद्ध कर्म, पूजा पाठ, मूर्ति विसर्जन आदि विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए लोग इसी तालाब का उपयोग करते हैं. मान्यता है कि इस तालाब में स्नान-ध्यान करने से घाव, चर्मरोग इत्यादि भी दूर होते हैं. उक्त स्थल पर सिढी-सह-घाट, यात्री शेड स्नानागार का निर्माण होने से बड़ी आबादी को सहूलियत होगी. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम, गुलाम अम्बिका, जियाउल शेख आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-congress-leaders-protest-in-front-of-sbi-office/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : एसबीआई कार्यालय के समक्ष कांग्रेस नेताओं नें दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही