Search

 
 
 

पाकुड़ :  निर्माणाधीन पुल साइट पर 50 लाख की रंगदारी की मांग, पर्ची छोड़ बदमाशों ने दी धमकी

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल साइट पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी है और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में भय का माहौल है.
 

Pakur : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल साइट पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी है और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में भय का माहौल है.


जानकारी के अनुसार बड़दाहा गांव स्थित इकड़ी नाला पर BGR Coal Company की ओर से पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है.


इसी दौरान देर रात दो नकाबपोश बदमाश निर्माण स्थल पर पहुंचे. आरोप है कि बदमाशों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड सह रात्रि प्रहरी मनोज मुर्मू को धमकाया और एक पर्ची थमा दी.


पर्ची में 50 लाख रुपये की लेवी की मांग की गयी थी. साथ ही चेतावनी दी गयी कि रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मियों में डर का माहौल है.


मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी देने वाले अपराधियों का किसी उग्रवादी संगठन से संबंध है या नहीं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही