Search

 
 
 

पाकुड़ : अंगिका समाज की बैठक में अंगिका भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

 
Pakur : योग भवन पाकुड़ में 21 अगस्त को अंगिका समाज की एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता भागीरथ तिवारी ने की. बैठक में मुख्य रूप से अंगिका भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से 27 अगस्त को योग भवन में ही आयोजित अंगिका समाज के सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस दौरान सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रदेश महासचिव सहित सभी अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन की जिम्मेवारी प्रतिनिधियों को सौंपी गई. बैठक की जानकारी देते हुए भागीरथ तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में अंगिका समाज के लिए अहम योगदान देने वाले दिवगंत प्रोफ़ेसर मनमोहन मिश्र, दिवंगत भाजपा नेता और सामाज़िक कार्यकर्ता साधना ओझा सहित दिवंगत हुए अंगिका समाज के हस्तियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जाएगी. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा. बैठक में राम रंजन सिंह, परमजीत कुमार मिश्रा, अजय कुमार झा, संजय कुमार शुक्ला, भागीरथ तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, रितेश पांडे, भोला प्रसाद दुबे, प्रोफेसर मनोहर कुमार, हिसाबी राय सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-tmc-launched-membership-drive-dozens-joined/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : टीएमसी ने चलाया सदस्यता अभियान, दर्जनों जुड़े [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही