Search

 
 
 

पाकुड़ : रामपुरहाट से बड़हरवा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

 

प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन प्रबंधक व यातायात निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

 Pakur : ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन (इजरपा) के अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 23 अगस्त बुधवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम व यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा से मिलकर रामपुरहाट से बड़हरवा तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है. स्टेशन मास्टर को इससे संबंधित ज्ञापन भी सौंपा. राय ने कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से बड़हरवा-रामपुरहाट रेल सेक्शन में 17 अगस्त से कई ट्रेनों का का परिचालन रद्द कर दिया गया है या फिर उनका रूट बदल दिया गया है. इससे क्षेत्र के यात्रियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू व नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा सहित अन्य लोग शामिल थे. वहीं, ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन शाखा सचिव संजय कुमार ओझा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी स्टेशन प्रबंधक को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपकर रामपुरहाट से बड़हरवा के बीच स्पेशल चलाने की मांग की. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bpcls-automatic-oil-depot-is-ready-in-radhagaon-will-start-next-month/">बोकारो

: राधागांव में बीपीसीएल का ऑटोमेटिक ऑयल डिपो बनकर तैयार, अगले माह होगा शुरू  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही